Advertisement

महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों पर बोले संजय राउत, 'दबाव में छोड़कर चले गए लोग'

महाराष्ट्र में सियासी उटापठक जारी है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि गुवाहाटी में...
महाराष्ट्र सियासी संकट: बागी विधायकों पर बोले संजय राउत, 'दबाव में छोड़कर चले गए लोग'

महाराष्ट्र में सियासी उटापठक जारी है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि गुवाहाटी में मौजूद 20 विधायक उनकी तरफ हैं। राउत ने कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है।

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा... हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता।

सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना अभी भी मजबूत है। भाजपा शासित राज्य में विधायक ले गए, दबाव में हमें लोग छोड़कर चले गए, लाखों कार्यकर्ता शिवसेना के साथ खड़े हैं। राउत ने दावा कि पार्टी विधायक असम क्यों गए हैं इसका जल्द खुलासा होगा।

सूत्रों के अनुसार असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।  वहीं होटल में मौजूद सभी बागी विधायक पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर से  भी  मिले।

बता दें कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। इन सब के बीच  बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए। इससे पहले बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री पहुंच गए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement