Advertisement

लोकसभा चुनाव: यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी सपा-बसपा गठबंधन

उत्तर प्रदेश के बाद सपा और बसपा ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व उत्तराखंड में भी गठबंधन कर लोकसभा चुनाव...
लोकसभा चुनाव: यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी सपा-बसपा गठबंधन

उत्तर प्रदेश के बाद सपा और बसपा ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व उत्तराखंड में भी गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में सपा तीन सीटों पर जबकि बसपा 26 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, उत्तराखंड में सपा के खाते में एक सीट आई है। जबकि चार सीट पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। दोनों ही दलों ने इन राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को दूर रखा है।

मध्यप्रदेश में बालाघाट, टीकमगढ़ और खुजराहो लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। वहीं, उत्तराखंड में गढ़वाल (पौड़ी) सपा के खाते में आई है।

कांग्रेस से फिर दूरी

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा 37-38 सीटों पर गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी गई है। हालांकि अमेठी और रायबरेली की सीट पर गठबंधन अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement