Advertisement

गुजरात कैबिनेट का शपथ ग्रहण: कोई पहली बार जीता, कोई है पेशे से बिल्डर, यहां देखें लिस्ट

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूरा मंत्रिमंडल बदल चुका है। विजय रुपाणी को हटा...
गुजरात कैबिनेट का शपथ ग्रहण:  कोई पहली बार जीता, कोई है पेशे से बिल्डर, यहां देखें लिस्ट

गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूरा मंत्रिमंडल बदल चुका है। विजय रुपाणी को हटा कर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया है और अब उनकी नई टीम भी तैयार हो गई है। आज भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 24 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। पहली बार विधायक बनने के बाद सीएम बने भूपेंद्र पटेल की तरह ही उनकी टीम में ज्यादातर नए चेहरे शामिल हैं। उनमें कुछ ऐसे भी हैं जो पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। 

गुजरात की नई कैबिनेट की लिस्ट-

 

1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
16. मुकेश पटेल
17. निमिषा बेन
18. अरविंद रैयाणी
19. कुबेर ढिंडोर
20. कीर्ति वाघेला
21. गजेंद्र सिंह परमार
22. राघव मकवाणा
23. विनोद मरोडिया
24. देवा भाई मालव

कैबिनेट में कोई पहली बार जीता तो कोई पेशे से है बिल्डर

किरीट सिंह राणा

किरीट सिंह राणा भाजपा के टिकट पर पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। वह साल 1995 में पहली बार विधायक बने थे और तब से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में लिंबड़ी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चेतन खाचर के हाथों हार गए थे। इससे पहले वे 1998 से 2002 तक गुजरात में मंत्री रह चुके हैं।

मुकेश पटेल

मुकेश पटेल सूरत के ओलपाड़ विधानसभा सीट से भाजपा के दूसरी बार विधायक हैं। मुकेश भाई पटेल 2012 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे और 2017 में दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। हलफनामें के मुताबिक वह बिल्डर हैं।

अरविंद रैयाणी

गुजरात कैबिनेट में राजकोट ईस्ट विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनने वाले अरविंद रैयाणी को भी स्थान दिया गया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में अरविंद ने पहली बार राजकोट ईस्ट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मितुल दोंगा को 23 हजार वोटों से मात दी थी।

नरेश पटेल

भूपेंद्र कैबिनेट में गुजरात की गणदेवी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनकर आए नरेशभाई पटेल को भी स्थान दिया गया है। नरेश पाटीदार समुदाय के लेऊवा पटेल से आते हैं और पटेल खोडलधाम ट्रस्ट यानी पाटीदारों की कुल देवी के मंदिर के अध्यक्ष हैं। पटेल आरक्षण आंदोलन के डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा ने उन्हें आगे किया था और 2017 के चुनाव में सवा लाख वोट हासिल कर विधायक बने।

बृजेश मेरजा

कांग्रेस छोड़कर भाजपा ने आने वाले बृजेश मेरजा को भूपेंद्र पटेल के मंत्रीमंडल में जगह दी गई है। वे 2017 के विधानसभा चुनाव में मोरबी सीट कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के प्रत्याशी कांतिलाल को मात देकर विधानसभा पहुंचे थे। फिर पिछले साल कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement