11 June 2021 Newsscroll अर्जुन कपूर बने कैंडेस के ब्रांड एम्बेसडर

अर्जुन कपूर बने कैंडेस के ब्रांड एम्बेसडर

नई दिल्ली 11जून (वार्ता) होम अप्लायंसेज ब्रांड कैंडेस ने अभिनेता अर्जुन कपूर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसका मकसद उन नए 50 करोड़ भारतीय उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ना है जो नवीनतम उत्पादों, डिजिटल खरीदारी को पसंद करते हैं और होम एंड किचन अप्लायंसेज श्रेणी के साथ ब्रांड भागीदारी मजबूत बनाना चाहते हैं।

ब्रांड की टैगलाइन ‘स्मार्ट इंडिया का स्मार्ट होम’ को ध्यान में रखते हुए ब्रांड एम्बेसडर के लिए अर्जुन एक खास पसंद थे।

अर्जुन कैंडेस की भावना और ऊर्जा का सही मायने में प्रतिनिधित्व करते हैं, क्योंकि वे भारतीय उपभोक्ताओं के बीच चर्चित चेहरा हैं।

लुक्स और स्मार्टनेस का उपयुक्त समावेष होने के अलावा, वे बेहद लोकप्रिय बाॅलीवुड कलाकारों में भी शामिल हैं।

कंपनी के सह-संस्थापक संदीप अग्रवाल ने कहा, ‘बड़ी तादाद में प्रशंसक आधार से जुड़े अर्जुन कपूर को अपने साथ जोड़ने से हमें लक्षित ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

क्योंकि वे युवा, बेहद सक्रिय और भारत के हरेक परिवार में लोकप्रिय चेहरा हैं, इसलिए हमारा ब्रांड उपभोक्ताओं के साथ निजी तौर पर संपर्क बनाने में सक्षम होगा।

हमें उम्मीद है कि अर्जुन कपूर के साथ हमारी भागीदारी कंपनी के लिए लाभदायक होगी।

शेखर वार्ता


Disclaimer :- This story has not been edited by Outlook staff and is auto-generated from news agency feeds. Source: Varta

READ MORE IN:
OUTLOOK 11 June, 2021