हजारीबाग : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल
Latest Stories
हजारीबाग, 24 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण इलाके में शनिवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रांड ट्रंक (जीटी) रोड पर सियरकोनी घाटी में सांझा के निकट स्काॅर्पियो वाहन का अगला चक्का अचानक फट गया।
इससे अनियंत्रित होकर स्काॅर्पियो खाई में गिर गई।
हादसे में दो लाेगाें की मौत हो गई, जबकि चार लाेग गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलाें काे हजारीबाग भेजा गया है।
स्कॉर्पियो सवार देवघर से पूजा कर उत्तरप्रदेश के चंदाैली लौट रहे थे।
इसी दौरान यह हादसा हुआ।
मृतकों में उत्तर प्रदेश के चंदाैली निवासी अजीत सिंह और बिट्टू सिंह शामिल हैं।
सं.सतीश सूरज वार्ता
Disclaimer :- This story has not been edited by Outlook staff and is auto-generated from news agency feeds. Source: Varta