Advertisement

राजस्थान संकट: राहुल गांधी ने की अपील- एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाएं

राजस्थान में सियासी खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की जनता से...
राजस्थान संकट: राहुल गांधी ने की अपील- एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाएं

राजस्थान में सियासी खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की जनता से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने की अपील की है।

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा है कि आइए लोकतंत्र में एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाएं। राहुल गांधी ने इसके लिए एक हैशटैग #SpeakUpForDemocracy का भी अपने ट्वीट में जिक्र किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

दरअसल इस वीडियो के जरिए राहुल गांधी ने राजस्थान प्रकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि धनबल की बदौलत वहां कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है।

इससे पहले भी राहुल गांधी राजस्थान मामले पर ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आरोप लगा चुके हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा था, 'देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षडयंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।'

गौरतलब है कि राज्यस्थान में राजनीतिक उठापटक को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी ने राजस्थान में भाजपा द्वारा लोकतंत्र विरोधी और संवैधानिक कार्यों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के विरोध में प्रदर्शन का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी इसे मसले को लेकर देश के तमाम राज्यों में राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं इस प्रदर्शन से पहले पार्टी ने एक ऑनलाइन अभियान चलाने का फैसला किया है। कांग्रेस 'लोकतंत्र की आवाज' नाम से पूरे देश में 26 जुलाई को ऑनलाइन अभियान चलाएगी। कांग्रेस का यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे के बाद आयोजित होगा।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad