Advertisement

ग्लोबल हंगर इंडेक्स: राहुल का PM मोदी पर तंज- 'चौकीदार ने भाषण खूब दिया, जनता का राशन भूल गए'

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत के 100वीं पायदान से फिसलकर 103वीं पायदान पर पहुंचने को लेकर कांग्रेस...
ग्लोबल हंगर इंडेक्स: राहुल का PM मोदी पर तंज- 'चौकीदार ने भाषण खूब दिया, जनता का राशन भूल गए'

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत के 100वीं पायदान से फिसलकर 103वीं पायदान पर पहुंचने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने आरोप लगाया कि 'चौकीदार' ने खूब भाषण दिया, लेकिन जनता की भूख को भूल गए।

राहुल गांधी ने जीएचआई से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'चौकीदार ने भाषण खूब दिया, पेट का आसन भूल गए। योग-भोग सब खूब किया, जनता का राशन भूल गए'।

दरअसल, राहुल गांधी ने जो खबर शेयर की है, उसमें कहा गया है कि इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट (आईएफपीआरआई) नामक संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 119  देशों के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 103वें पायदान पर पहुंच गया है।

पिछले साल भारत 100वें स्थान पर था। चीन 25वें स्थान पर। बांग्लादेश 86वें, नेपाल 72वें, श्रीलंका 67वें और म्यामांर 68वें स्थान पर हैं। वहीं, पाकिस्तान को 106वां स्थान मिला है।

क्या है ग्लोबल हंगर इंडेक्स  

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) की शुरुआत साल 2006 में इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने की थी। वेल्ट हंगरलाइफ नाम के एक जर्मन संस्थान ने 2006 में पहली बार ग्लोबल हंगर इंडेक्स जारी किया था। इस बार यानी 2018 का इंडेक्स इसका 13वां संस्करण है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में दुनिया के तमाम देशों में खानपान की स्थिति का विस्तृत ब्योरा होता है।

मसलन, लोगों को किस तरह का खाद्य पदार्थ मिल रहा है, उसकी गुणवत्ता और मात्रा कितनी है और उसमें कमियां क्या हैं। जीएचआई रैंकिंग हर साल अक्टूबर में जारी होती है।

साल दर साल गिर रही है रैंकिंग

वर्ष

भारत की रैंकिंग

2014

55

2015

80

2016

97

2017

100

2018

103

जीएचआई-2018 में भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति

चीन

     25

श्रीलंका

     67

म्यामांर

     68

नेपाल

     72

बांग्लादेश

     86

मलेशिया

     57

थाईलैंड

     44

पाकिस्तान

    106

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad