Advertisement

मोदी सरकार पर फिर भड़कीं प्रियंका, कहा- गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार?

देश में आर्थिक मंदी के बाद से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार...
मोदी सरकार पर फिर भड़कीं प्रियंका, कहा- गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार?

देश में आर्थिक मंदी के बाद से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। प्रियंका गांधी ने मंगलवार यानी आज एक बार फिर ट्वीट करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। आखिर सरकार अपनी आंखे कब खोलेगी?

हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा है, ‘अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में निगेटिव ग्रोथ और बाजार के टूटते भरोसे का चिन्ह है। सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी?’

दरअसल, प्रियंका गांधी ने आज अपने ट्वीट में एक वेबसाइट की खबर भी शेयर की है, जिसमें ऑटो सेक्टर के खराब हालतों का जिक्र हैं। खबर में कहा गया है कि मारुति के बाद अब अशोक लेलैंड ने अपना चेन्नई प्लांट पांच दिन बंद रखने का फैसला किया है।

मोदी सरकार पर निशाना साधती रही हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी ट्विटर के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला करती रही हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा था, ‘’काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन बीजेपी सरकार की इस पर खामोशी: दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।'

किसी झूठ को सौ बार कहने से वह सच नहीं हो जाता

इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था, किसी झूठ को सौ बार कहने से वह सच नहीं हो जाता ऐसे ही आर्थिक मंदी का हाल सबके सामने है। सरकार को ये स्वीकार करना चाहिए कि अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक मंदी है और इसे हल करने के उपायों की तरफ बढ़ना चाहिए।

आर्थिक वृद्धि दर घटकर पांच फीसदी हुई

बता दें कि देश की आर्थिक वृद्धि दर (जीडीपी ग्रोथ रेट) 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में घटकर पांच फीसदी रह गई। यह पिछले छह साल से ज्यादा वक्त में न्यूनतम स्तर है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट और कृषि उत्पादन की सुस्ती से जीडीपी वृद्धि में यह गिरावट आई है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement