Advertisement

हुड्डा ने रोहतक रैली से फूंका चुनावी बिगुल, 370 को समर्थन देकर जताई कांग्रेस से नाराजगी

आज रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज महापरिवर्तन रैली में विधानसभा चुनाव का...
हुड्डा ने रोहतक रैली से फूंका चुनावी बिगुल, 370 को समर्थन देकर जताई कांग्रेस से नाराजगी

आज रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज महापरिवर्तन रैली में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। यहां उन्होंने खुद को आगामी चुनाव का सीएम उम्मीदवार बताया। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में उनकी सरकार बनने पर किए जाने वाले कामों पर लंबा-चौड़ा भाषण दिया। रैली में कांग्रेस के प्रति हुड्डा की नाराजगी भी दिखी। उन्होंने धारा 370 का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस रास्ते से भटक गई है।

'हरियाणा गुंडों की शरणस्थली बन गया'

हुड्डा ने सरकार बनने पर करने वालों कामों को गिनाते हुए कहा कि वे सबसे पहले प्रदेश से बदमाशों और गुंडों का सफाया करेंगे, जो हरियाणा गुंडों की शरणास्थली बन गई है। उन्होंने कहा कि वे जब 2005 में मुख्यमंत्री बने थे, तब भी ऐसे ही हालात थे, लेकिन दो महीने के अंदर ही सारे बदमाश प्रदेश छोड़कर भाग गए, लेकिन आज बदमाश कत्ल और लूट करने के बाद खुली छाती से चला जाता है।

'किसानों का कर्ज माफ होंगे'

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में किसान बर्बादी की कगार पर है, सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा, पहले भी किया और फिर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों भूमि नहीं है और जिन किसानों के दो एकड़ से कम जमीन है, उसको ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त दी जाएगी।

'जीएसटी का सरलीकरण होगा'

उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा आज सबसे ज्यादा तकलीफ कर्मचारियों को है, उनको भाजपा सरकार अपने जलसे में ले जाते हैं, लेकिन उनके हित में नहीं सोचती। हुड्डा ने कहा, ''जब हमारी सरकार आएगी तो आंगनबाड़ी व आशा वर्करों व मिड डे मील के कर्मचारियों का भत्ता और सुविधाएं सरकारी कर्मचारियों के बराबर की जाएंगी।''

'पंजाब के समान होगा सरकारी कर्मियों का वेतन'

हुड्डा ने ऐलान किया कि  सरकार बनते ही हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया जाएगा, पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। इसके साथ ही सातवें वेतन आयोग को पूर्णरूप से लागू किया जाएगा। प्रदेश के छ: हजार करोड़ सरकारी कर्मचारी, जिनको सरकार दांडी मार रही है, इनको 1 फरवरी 2016 से एचआरए दिया जाएगा।

कांग्रेस की अनुमति के बिना की रैली

हुड्डा ने रोहतक में बिना कांग्रेस की अनुमति के महापरिवर्तन रैली की। इस दौरान उनके बेटे व पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी भाषण दिया। दीपेन्द्र भाजपा सरकार के खिलाफ और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को लेकर करीब 15 मिनट तक का भाषण दिया, लेकिन उसमें कहीं भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम नहीं लिया।

भाजपा सरकार पर हमला किया
उन्होंने कहा कि 5 साल से भाजपा का कार्यकाल देखा है, 10 साल हुड्डा की सरकार ने प्रदेश का रास्ता दिखाया था, हरियाणा को बुलंदियों पर लेजाने का था, भाजपा ने आपसी रंजिश, दंगे, भ्रष्टाचार का रास्ता दिखाया। आज मौका है हरियाणा को विकास के रास्ते पर ले जाने का, मैंने राष्ट्रहित के लिए राजनीति से ऊपर उठकर मुद्दे उठाए हैं, धारा 370 को हटाने के समय आ गया था, देश के विकास के लिए जरूरी था, हटाना सही है लेकिन तरीका गलत है। 

भाजपा सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही

उन्होंने कहा कि जो लोग देशहित को राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं, उनका वे समर्थन नहीं करते। भाजपा सेना को राजनीति के लिए प्रयोग कर रही है, उसका समर्थन नही कर सकते। उन्होंने कहा, ''मुझे पीड़ा है इन 5 साल में प्रदेश विकास से उतर गया है, हरियाणा की जनता आंकलन करना है क्या खोया, क्या पाया, विकास के मामले के भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में प्रदेश विकास के हर क्षेत्र नम्बर एक पर था, लेकिन भाजपा के शासन काल में हर व्यवस्था चौपट कर दिया, प्रदेश को विकास की विपरीत दिशा में लेकर गए हैं।'' उन्होंने कहा कि हरियाणा को फिर से विकास के रास्ते पर लेकर जाना है, आज चुनाव प्रचार का बिगुल बजा है, जो जिम्मेदारी लगाई जाएगी, उससे पीछे नही हटेंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad