Advertisement

चिदंबरम का PM पर बड़ा आरोप, कहा- ‘मोदी की हर रैली के पीछे कालाधन’

कांग्रेस महाधिवेशन में मोदी सरकार को घेरने की कवायद की जा रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
चिदंबरम का PM पर बड़ा आरोप, कहा- ‘मोदी की हर रैली के पीछे कालाधन’

कांग्रेस महाधिवेशन में मोदी सरकार को घेरने की कवायद की जा रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपने संबोधन में मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।  

महाधिवेशन के आखिरी दिन रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदबंरम ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा झूठ था। वे (पीएम) कहते थे कि काले धन का अंत हो जाएगा। लेकिन उनकी प्रत्येक रैली के पीछे कालेधन की फंडिंग होती है। 

चिदंबरम ने कहा कि आर्थिक विकास का वर्तमान चरण 1990 में शुरू हुआ था जब राजीव गांधी ने उदारीकरण के बीज बो दिए थे। इसे डॉ मनमोहन सिंह के अंतर्गत गति प्राप्त हुई। भाजपा या एनडीए जो कुछ भी कहे लेकिन  रिकॉर्ड खुद बोलते हैं।


उन्होंने आरबीआई पर तंज कसते हुए कहा, “मैं आरबीआई के अधिकारियों को बताऊंगा कि आप तिरुपति में हुंडी कलेक्टर क्यों नहीं जाते हैं? वे आपकी तुलना में तेजी से पैसे की गिनती करते हैं।”

उन्होंने कहा कि  डॉ. मनमोहन सिंह की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने 14 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों को गरीबी में डाल दिया। गरीबी रेखा से नीचे के लोगों की संख्या बढ़ गई। भाजपा सरकार ने भारत के लोगों के लिए सबसे बड़ा असभ्य कार्य किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement