Advertisement

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं ने बताया उत्पीड़न

दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई उनकी "महिलाओं का...
राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं ने बताया उत्पीड़न

दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई उनकी "महिलाओं का अभी भी यौन उत्पीड़न किया जा रहा है" टिप्पणी को लेकर जारी नोटिस के सिलसिले में उनके आवास पर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने इसे उत्पीड़न करार दिया है।


अधिकारियों ने कहा कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस दल गांधी के 12, तुगलक लेन स्थित आवास पर पहुंचा।

सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेता को एक प्रश्नावली भेजी थी और उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में उनसे संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने को कहा था।

स्पेशल सीपी, कानून-व्यवस्था, दिल्ली सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की मीटिंग राहुल गांधी के साथ हो गई है, हमने जो जानकारी उनसे मांगी है वे हमें साझा करेंगे। उन्हें एक नोटिस दिया गया है, नोटिस उनके कार्यालय द्वारा रिसिव किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में बयान दिया था कि ''मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।''
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने उनसे इन पीड़ितों का विवरण देने को कहा था ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके।

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एएनआई से कहा, "भारत जोड़ो यात्रा को समाप्त हुए 45 दिन हो चुके हैं। वे (दिल्ली पुलिस) 45 दिनों के बाद पूछताछ के लिए जा रहे हैं। अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो फरवरी में उनके पास क्यों नहीं गए? राहुल गांधी की कानूनी टीम कानून के अनुसार इसका जवाब देगी।"

जयराम रमेश के साथ-साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी भी राहुल गांधी के घर पहुंचे। अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली पुलिस के जाने के बाद कहा कि केंद्र सरकार उत्पीड़न कर रही है ।बयान के 45 दिनों के बाद दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement