Advertisement

राजस्थान संकट को कांग्रेस ने बताया संविधान विरोधी, बीजेपी के खिलाफ ऑनलाइन कैम्पेन आज

राज्यस्थान में राजनीतिक खींचतान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का...
राजस्थान संकट को कांग्रेस ने बताया संविधान विरोधी, बीजेपी के खिलाफ ऑनलाइन कैम्पेन आज

राज्यस्थान में राजनीतिक खींचतान को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी ने राजस्थान में भाजपा द्वारा लोकतंत्र विरोधी और संवैधानिक कार्यों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के विरोध में प्रदर्शन का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी इसे मसले को लेकर देश के तमाम राज्यों में राजभवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं इस प्रदर्शन से पहले पार्टी ने एक ऑनलाइन अभियान चलाने का फैसला किया है। कांग्रेस 'लोकतंत्र की आवाज' नाम से पूरे देश में 26 जुलाई को ऑनलाइन अभियान चला रही है। 

पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि रविवार को भाजपा के "संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपरा का उल्लंघन करने की कोशिशों" के खिलाफ देशव्यापी डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि अभियान रविवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा "संवैधानिक संस्थाओं और मूल्यों पर लगातार प्रहार करती रही है"। पांडे ने कहा कि एक के बाद एक चुनी हुई राज्य सरकारों को टक्कर देने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार रात एक वीडियो संदेश में, उन्होंने कहा कि मध्यप्रदश में जिस तरह उन्होंने किया "राजस्थान में भी ऐसा करने की साजिश कर रही है।" उन्होंने आरोप लगाया, "राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया। लेकिन अनुरोध की अनदेखी से पता चलता है कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं के साथ खेल रही है।"

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad