Advertisement

पेट्रोल, डीजल की ऊंची दरों पर कांग्रेस बोली- वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी भाजपा की लूट जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने देश में पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर...
पेट्रोल, डीजल की ऊंची दरों पर कांग्रेस बोली- वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी भाजपा की लूट जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने देश में पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश में कच्चे तेल की पिछले कुछ महीने वैश्विक कीमतों में गिरावट के बावजूद भाजपा की ''लूट'' जारी है।

खड़गे ने ट्विटर पर कहा’, "16 मई, 2014 (दिल्ली) - क्रूड प्रति बैरल 107.09 अमेरिकी डॉलर पेट्रोल - 71.51 रुपये था। । डीजल - 57.28 रुपये। 1 दिसंबर 2022 को - क्रूड प्रति बैरल 87.55 अमेरिकी डॉलर है। पेट्रोल - 96.72 रुपये। डीजल - 89.62 रुपये। कच्चा तेल 10 महीने के निचले स्तर पर, लेकिन बीजेपी की लूट बरकरार!"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 25 फीसदी की कमी आई है, लेकिन सरकार ने देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये की भी कमी नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां लोग उच्च मुद्रास्फीति से पीड़ित हैं, वहीं प्रधानमंत्री करों से पैसा वसूलने में व्यस्त हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा, "भारत के लोग मुद्रास्फीति से पीड़ित हैं। प्रधानमंत्री वसूली में लगे हुए हैं।"

पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 फीसदी से ज्यादा सस्ता हो चुका है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये से ज्यादा कम हो सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपये भी कम नहीं किया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें काफी कम हुई हैं लेकिन तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad