Advertisement

कांग्रेस संगठन में कई बदलाव, सुशील शिंदे की जगह हिमाचल की प्रभारी बनीं रजनी पाटिल

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ बदलाव किए हैं। कांग्रेस...
कांग्रेस संगठन में कई बदलाव, सुशील शिंदे की जगह हिमाचल की प्रभारी बनीं रजनी पाटिल

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ बदलाव किए हैं। कांग्रेस ने जहां हिमाचल प्रदेश को नया प्रभारी दिया है। बिहार तथा गुजरात के लिए प्रभारी सचिव भी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को भी  बदला गया है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का स्थान लेंगी।

वीरेंद्र सिंह राठौर और राजेश लिलोठिया को बिहार के लिए तो जितेंद्र बघेल और विश्वरंजन मोहंती को गुजरात के लिए कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की कमान पूर्व विधायक नदीम जावेद को सौंपी है। इससे पहले खुर्शीद अहमद अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष थे। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement