Advertisement

सपा का तीखा प्रहार, कहा-भाजपा मुसलमानों का कर रही है दमन

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर मुसलमानों के दमन का आरोप लगाया...
सपा का तीखा प्रहार, कहा-भाजपा मुसलमानों का कर रही है दमन

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने भाजपा पर मुसलमानों के दमन का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा द्वारा समाप्त की जा रही सारी सुविधाएं फिर से बहाल की जाएगी।

यहां संवाददाताओं से चौधरी ने आज बातचीत करते हुए मुसलमानों के हज सब्सिडी समाप्त करने के केंद्र सरकार के हालिया निर्णय को मुसलमानों के दमन की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि देश व उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, सरकार एक-एक कर मुसलमानों की समस्त सुविधाएं छीनने का प्रयास कर रही है।

सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुसलमानों को आतंकित कर उन्हें अपने पक्ष में करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हज सब्सिडी समाप्त करने के बाद भाजपा सरकार अब मदरसों को दिए जा रहे अनुदान को भी समाप्त करने का फैसला कर सकती है। समाजवादी पार्टी मुसलमानों के साथ है तथा सत्ता में आने पर मुसलमानों की जिन सुविधाओं को भाजपा सरकार ने समाप्त किया है, उन सभी सुविधाओं को फिर से बहाल किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement