Advertisement

मायावती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि...
मायावती नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ऐलान किया है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अभी उनके जीतने से ज्यादा गठबंधन की सफलता ज्यादा जरूरी है।  उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन है और यह गठबंधन कई राज्यों में साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है।

सपा और बसपा के गठबंधन के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि क्या मायावती लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। आज प्रेसवार्ता के बाद इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। मायावती ने कहा कि वह इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद कोई स्थिति बनती है तो वह किसी भी सीट को खाली कराकर चुनाव लड़ सकती हैं और जीत भी सकती हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के आंदोलन के खिलाफ विरोधी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। 

मायावती ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने पर कार्यकर्ता मना करने के बावजूद उनकी लोकसभा सीट पर प्रचार करने जाएंगे, इससे बाकी सीटों पर चुनाव प्रभावित होगा। 

गौरतलब है कि मायावती भुवनेश्वर से लोकसभा चुनाव के लिए 2 अप्रैल को अभियान की शुरुआत करेंगी।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद दोनों ही पार्टियां हर मोर्चे पर एक-दूसरे के साथ नजर आ रहीं हैं। कल ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘इतिहास चक्र’ नाम से सपा-बसपा गठबंधन का लोगो ट्वीट किया था। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को गरीबों की आवाज बताते हुए कहा था कि यह वक्त महापरिवर्तन का है जोकि, आकर रहेगा।

बता दें कि सूबे की 80 लोकसभा सीटों पर एसपी-बीएसपी और आरएलडी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। बीएसपी 38, एसपी 37 और आरएलडी 3 सीटों पर मैदान में उतरेगी। वहीं, दो सीटों अमेठी और रायबरेली को बिना गठबंधन किए कांग्रेस के लिए छोड़ा गया है। इससे पहले सोमवार को बीएसपी चीफ ने कहा था कि कांग्रेस 7 सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए और वह राज्य की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने को स्वतंत्र है।

‘बसपा के खिलाफ विरोधी अपना रहे हथखंडे’

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा के आंदोलन के खिलाफ विरोधी कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया गया था। साथ ही उन्होंने हिदायत भी दी थी कि कांग्रेस को इस तरह की चीजों से बाज़ आना चाहिए। मायावती ने ट्विटर पर दी गई अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘कांग्रेस प्रदेश की सभी लोक सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए स्वतंत्र है। हमारा गठबंधन (सपा-बसपा-आरएलडी) भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला करने के लिए अपने आप में पर्याप्त है। कांग्रेस को हमारे साथ अपने गठबंधन को लेकर कोई भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। हमारे समर्थकों को भी यह इस तरह के भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन ने कांग्रेस के साथ भी कोई अंदरख़ाने समझौता कर रखा है।’

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement