Advertisement

यूपी पंचायत चुनाव: भाजपा को झटका, पूर्वांचल में सपा तो पश्चिम में आरएलडी पड़ रही है भारी

पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नींद यूपी पंचायत चुनाव के नतीजों ने...
यूपी पंचायत चुनाव: भाजपा को झटका, पूर्वांचल में सपा तो पश्चिम में आरएलडी पड़ रही है भारी

पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नींद यूपी पंचायत चुनाव के नतीजों ने उड़ा दी है। इन चुनावों में भाजपा को झटका लगा है। पूर्वांचल में सपा तो पश्चिम में आरएलडी भारी पड़ रही है। अभी तक जिला पंचायत सदस्यो... के 3050 पदों में से 1536 के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसमें से बीजेपी 491 पर जीत चुकी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) 364 पर जीती है। तीसरे नंबर बहुजन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) है, जिसे अब तक 130 सीट मिली हैं तो कांग्रेस के खाते में 52 और निदर्लीयों के खाते में 499 सीटें गई हैं। ठीक इसी तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सपा और आरएलडी का गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है। यहां पर सपा और आरएलडी का गठबंधन 150 से अधिक सीटों पर जीत चुका है, जबकि बीजेपी 107 सीट जीती है।

यह चुनाव सत्ताधारी बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस के लिए भी अहम है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। गांव की सरकार के लिए हो रहे इस चुनाव में पार्टियों की असली ताकत जिला पंचायत से तय होगी।  पंचायत चुनाव के अब तक के नतीजों में पूर्वांचल में सपा एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

आज तक के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक  पूर्वांचल में सपा जिला सपा जिला पंचायत सदस्य की 140 सीटों पर जीत चुकी है, जबकि बीजेपी 104 सीटों पर जीती है। 33 सीटों पर बसपा और 8 सीटों पर कांग्रेस जीती है। पूर्वांचल की 257 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। पूर्वांचल के कई जिलों में सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

बस्ती की 43 में से 42 सीटों के नतीजे आ गए हैं> इसमें 15 पर सपा, 12 पर भाजपा, 7 पर बसपा और 8 पर निर्दलीय जीते हैं: सिद्धार्थनगर की 45 में से 5 सीटों के नतीजे आए हैं जिसमें चार पर सपा और एक पर अन्य उम्मीदवार जीते हैं। संतकबीरनगर की सभी 30 सीटों के नतीजे आ गए हैं. इसमें 2 पर भाजपा, 7 पर सपा, एक पर बसपा और 20 पर निर्दलीय जीते हैं। गोरखपुर की 68 में से 5 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें 3 पर सपा और दो पर अन्य जीते हैं।

आजमगढ़ की 84 में 54 सीटों के नतीजे आ गए हैं, जिसमें 40 पर सपा, 9 पर भाजपा और 5 पर अन्य जीते हैं। मऊ की सभी 34 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इसमें 19 पर सपा. 3 पर भाजपा, 6 पर बसपा और 6 पर अन्य जीते हैं। वाराणसी की 40 में से 16 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें 4 पर भाजपा, दो पर सपा और 10 पर अन्य जीते हैं। जौनपुर की 83 में 79 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें 4 पर भाजपा और 75 पर अन्य जीते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सपा और आरएलडी का गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है। इटावा की 24 सीटों में 4 पर भाजपा, 15 पर सपा, 1 पर बसा और चार पर अन्य जीते हैं। सहारनपुर की 49 में से 16 सीटों में 7 पर भाजपा और 9 पर सपा जीती है। मुजफ्फरनगर की 43 में से 18 सीटों के नतीजे आए हैं.।इसमें से 10 पर सपा-आरएलडी, 5 पर भाजपा, तीन पर बसपा जीती है।  मेरठ की 33 में से 16 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें 8 पर सपा-आरएलडी, 5 पर भाजपा और 3 पर बसपा जीती है। 

बागपत में 20 में से 15 सीटों के नतीजे आ गए हैं, इसमें 8 पर आरएलडी और 7 पर भाजपा जीती है। गाजियाबाद की 14 में से 8 सीटों के नतीजे आए हैं, इसमें तीन पर भाजपा, चार पर सपा-आरएलडी और पांच पर बसपा जीती है। बिजनौर की 56 में से 49 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इसमें चार पर भाजपा, 26 पर सपा, 4 पर बसपा और 15 पर अन्य जीते हैं। मुरादाबाद की 39 में से 20 सीटों के नतीजे आ गए हैं, इसमें 15 पर सपा, 2 पर भाजपा और तीन पर अन्य जीते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad