Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच सदस्यों की घोषणा कर दी है। राज्य में विधानसभा...
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच सदस्यों की घोषणा कर दी है। राज्य में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से होंगे।

इन प्रत्याशियों की घोषणा

कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार झारखंड प्रदेश कमेटी के प्रमुख रामेश्वर ओरावं लोहरगदा (अनुसूचित जनजाति सीट) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चार अन्य प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की गई है। रामचंद्र सिंह मनिका (अनुसूचिन जनजाति सीट), के. एन. त्रिपाठी डाल्टनगंज, चंद्रशेखर दुबे बिश्रामपुर और केपी यादव भवंतपुर से चुनाव लड़ेंगे।

पांच चरणों में होंगे चुनाव

पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी सूची में कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड विधानसभा के पांच चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होगा। वोटों की गणना 23 दिसंबर को होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad