Advertisement

उपराष्ट्रपति बोले, ‘बीफ खाना है तो खाइए, लेकिन फेस्टिवल क्यों’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बीफ पर बड़ा बयान दिया है। नायडू ने मुंबई में आयोजित एक...
उपराष्ट्रपति बोले, ‘बीफ खाना है तो खाइए, लेकिन फेस्टिवल क्यों’

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को बीफ पर बड़ा बयान दिया है। नायडू ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “आप बीफ खाना चाहते हैं, तो खाइए। लेकिन इसके समारोह का आयोजन क्यों? कुछ ऐसा ही मामला किस को लेकर भी है। अगर आप किस करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फेस्टिवल की या किसी की अनुमति की क्या जरूरत?”

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने अफजल गुरु को लेकर कहा कि कुछ लोग उसका नाम जप रहे हैं। यह क्या हो रहा है। उसने हमारी संसद को धमाके में उड़ाने का प्रयास किया था।

उपराष्ट्रपति मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड इकॉनमिक्स के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केंद्र में मंत्री रहने के दौरान भी उन्होंने बीफ विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद भी मांसाहारी हैं और सबको अपनी पसंद का भोजन करने का अधिकार है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad