Advertisement

जब पीएम मोदी ने बताया अपनी सेहत का राज, कहा- ‘एक-दो किलो गालियां रोज खाता हूं’

क्या आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेहत का राज आप जानते हैं? उनकी सेहत का राज है कि वे हर रोज 1-2 किलो...
जब पीएम मोदी ने बताया अपनी सेहत का राज, कहा- ‘एक-दो किलो गालियां रोज खाता हूं’

क्या आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेहत का राज आप जानते हैं? उनकी सेहत का राज है कि वे हर रोज 1-2 किलो गालियां खाते हैं! चौंकिए नहीं.... यह बात खुद पीएम मोदी ने कही है।

दरअसल लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में ‘भारत की बात सबके साथ' में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जब एक श्रोता ने उनसे उनकी सेहत का राज पूछा तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 20 साल से वह रोज 1-2 किलो गालियां खां रहे हैं... उनके यह शब्द कहते ही दर्शक हंसने को मजबूर हो गए। नरेन्द्र मोदी भी हसने लगे। और फिर क्या था 'मोदी-मोदी' के नारे लगने लगे।...

 बता दें कि लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में ‘भारत की बात सबके साथ' कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दुनिया भर के लोगों को पीएम से सवाल पूछने का अवसर मिला। उनके प्रश्नों को फेसबुक, ट्विटर, नमो ऐप से प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम के लिए मॉडरेटर प्रसून जोशी रहे। कार्यक्रम के लिए जिस जगह का चुनाव किया गया है वह ऐतिहासिक है। वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल, यहां साल 1900 से ही बैठक स्थल रही है। यह वही स्थान है जहां सबसे पहले साल 1946 में संयुक्त राष्ट्र की पहली बैठक आयोजित हुई थी। इसने ऐतिहासिक शख्सियतों जैसे कि महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग, विन्नी मंडेला और माइकल गोरबाचेव की भी मेजबानी की है। साल 1968 में एंड्रयू वेबर लॉयड के पहले सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए यही पहला मंच बना था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad