Advertisement

खतरे में आपकी निजता: 50 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का निजी डेटा हुआ लीक

एक बार फिर फेसबुक सवालों के घेरे में है क्योकि 50 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं की...
खतरे में आपकी निजता: 50 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का निजी डेटा हुआ लीक

एक बार फिर फेसबुक सवालों के घेरे में है क्योकि 50 करोड़ से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं की जानकारी हैकरों की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी कई साल पुरानी प्रतीत होती है। यह फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया साइटों द्वारा एकत्र की गई जानकारी है।

इसकी जानकारी सबसे पहले बिजनेस इनसाइनडर ने दी थी। प्रकाशन के अनुसार इसमें 106 देशों के लोगों के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, पूरा नाम, स्थान, जन्मतिथि और ईमेल एड्रैस शामिल है।

फेसबुक कई सालों से डेटा सुरक्षा के मुद्दों को लेकर जूझ रहा है। सोशल मीडिया कंपनी ने 2018 में फोन नंबर के जरिए यूजर को खोजने की सुविधा इस खुलासे के बाद बंद कर दी थी कि राजनीतिक कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने 8 करोड़ 70 लाख यूजर की जानकारी उनकी जानकारी या सहमति के बिना प्राप्त कर ली थी।

यूक्रेनी सुरक्षा शोधकर्ता ने दिसंबर 2019 में जानकारी दी थी कि यू.एस आधारित 26 करोड़ 70 लाख से ज्यादा फेसबुक यूजर्स की जानकारी मौजूद है। अभी यह अस्पष्ट है कि बिजनेस इनसाइड ने जिस डेटा के उपलब्ध होने की जानकारी दी है। वह दिसंबर 2019 में मिले डेटा से संबंधित है या नहीं।

कंपनी का कहना है कि यह पुराना डेटा है जो पहले 2019 में रिपोर्ट किया गया था। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मेनलो पार्क ने एक बयान में कहा कि हमने 2019 को इस समस्या को खोजा था और ठीक किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad