Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक, अस्पताल में भर्ती, परिवार ने कहा- अब दुआ करें!

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिवार से शुक्रवार को...
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत बेहद नाजुक, अस्पताल में भर्ती, परिवार ने कहा- अब दुआ करें!

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिवार से शुक्रवार को बताया कि उन्हें अब वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। उनका रिकवरी करना अब मुश्किल है। परवेज मुशर्रफ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने जानकारी दी कि वह अब वेंटिलेटर पर नहीं हैं। अपनी बीमारी एमाइलॉयडोसिस के कारण पिछले 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। उनका रिकवरी कर पाना मुश्किल है. उनके अंग खराब हो रहे हैं। उनके लिए दुआ करें।

पूर्व सेना प्रमुख के हेल्थ को लेकर उनके परिवार ने कहा, ''वो वेंटिलेटर पर नहीं हैं। अपनी बीमारी (एमाइलॉयडोसिस) की जटिलता के कारण पिछले 3 सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं। एक कठिन स्टेज से गुजर रहे हैं, जहां से रिकवरी संभव नहीं है। कई अंगों (ऑर्गन्स) ने काम करना बंद कर दिया है। उनके लिए प्रार्थना करें।''

मुशर्रफ के करीबी सहयोगी और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि मुशर्रफ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

वहीं, इससे पहले एक टीवी चैनल जीएनएन का दावा है कि परवेज मुशर्रफ को दिल और अन्य बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें दुबई में वेंटिलेटर पर रखा गया था। बीमारी से लड़ते हुए शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान पर 1999 से 2008 तक शासन किया। इमरान खान सरकार में सूचना मंत्री रहे फवाद चौधरी एक समय में मुशर्रफ के प्रवक्ता थे। चौधरी ने कहा कि उन्होंने मुशर्रफ के बेटे से बात की है, जिन्होंने पूर्व राष्ट्रपति के बीमार होने की पुष्टि की है।

बता दें कि मुशर्रफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और लाल मस्जिद के मौलवी के मारे जाने के मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है। पूर्व सैन्य शासक इलाज के लिए मार्च 2016 में दुबई गए थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement