Advertisement

म्यांमार: तख्तापलट के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक 230 से अधिक लोगों की मौत, 2,330 लोग गिरफ्तार

म्यांमार में तख्तापलट के बाद 44 दिनों में विरोध प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई में 230 से अधिक लोगों की मौत हुई...
म्यांमार: तख्तापलट के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में अब तक 230 से अधिक लोगों की मौत, 2,330 लोग गिरफ्तार

म्यांमार में तख्तापलट के बाद 44 दिनों में विरोध प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई में 230 से अधिक लोगों की मौत हुई है। म्यांमार में नागरिक अधिकार समूह, राजनीतिक कैदियों के सहायता संघ ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा, “एक फरवरी से अब तक देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में 234 लोगों की मौत हो चुकी है।”

इससे एक दिन पहले अधिकार समूह ने यह संख्या 224 बताई थी। समूह ने कहा कि यह उसके पास दर्ज सत्यापित हताहतों की संख्या है। उन्होंने कहा कि वास्वत में यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान 2,330 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement