Advertisement

दुनियाभर में कोरोना मामले 1 करोड़ 23 लाख के पार, अब तक 5 लाख 57 हजार की जा चुकी है जान

दुनियाभर में कोरोना वायरस नाम की बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। पूरी दुनिया में 1.23 करोड़ से ज्यादा...
दुनियाभर में कोरोना मामले 1 करोड़ 23 लाख के पार, अब तक 5 लाख 57 हजार की जा चुकी है जान

दुनियाभर में कोरोना वायरस नाम की बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। पूरी दुनिया में 1.23 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 23 लाख 89 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 57 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, 71 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 46 लाख 44 हजार एक्टिव के हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है।

जानें दुनिया में कहां कितने केस और कितनी मौतें

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 32 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में कुल 17 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

3,219,999

135,822

ब्राजील

1,759,103

69,254

भारत

794,842

21,623

रूस

707,301

10,843

पेरू

316,448

11,314

स्पेन

300,136

28,401

यूके

287,621

44,602

इटली

242,363

34,926

जर्मनी

199,198

9,125

चिली

306,216

6,682


15 देशों में दो लाख से ज्यादा मामले

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब और साउथ अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं, जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement