Advertisement

अमेरिका में टेक जगत की फोर्ब्स लिस्ट में 4 भारतीय मूल की महिलाएं

फोर्ब्स ने अमेरिका में टेक्नॉलजी सेक्टर की दिग्गज 50 महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें चार महिलाएं...
अमेरिका में टेक जगत की फोर्ब्स लिस्ट में 4 भारतीय मूल की महिलाएं

फोर्ब्स ने अमेरिका में टेक्नॉलजी सेक्टर की दिग्गज 50 महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इसमें चार महिलाएं भारतीय मूल की हैं।

इस सूची में आईबीएम की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिनी रोमेटी और नेटफ्लिक्स की कार्यकारी एनी एरोन शामिल हैं। सूची में सिस्को की पूर्व चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर पद्मश्री वारियर, ऊबर की सीनियर डायरेक्टर कोमल मंगतानी, कोंफ्लूएंट की को-फाउंडर और चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर नेहा नारखेड़े, पहचान प्रबंधन कंपनी ड्राब्रिज की फाउंडर और सीईओ कामाक्षी शिवराम कृष्णन शामिल हैं।

‘महिलाएं भविष्य का इंतजार नहीं करती’

फोर्ब्स ने 'अमेरिका की 2018 में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष 50 महिलाओं' की सूची में कहा कि महिलाएं भविष्य का इंतजार नहीं करती। टेक्नॉलजी में 2018 की शीर्ष 50 महिलाओं की आरंभिक सूची में तीन पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व दिखता है जो एक दशक से भी अधिक समय से दुनियाभर में तकनीक के क्षेत्र में आगे हैं।

वारियर

वारियर ने मोटोरोला और सिस्को दोनों में अहम भूमिका निभाई। अब वह चीनी स्टार्टअप कंपनी एनआईओ की अमेरिकी प्रमुख हैं। मंगतानी, गुजरात के धर्मसिंह देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्र हैं और अभी ऊबर के बिजनस इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की प्रमुख हैं।

नारखेडें

नारखेडें ने पुणे विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। वह लिंक्डइन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और उन्होंने अपाचे काफका को विकसित करने में अहम भागीदारी निभायी। उन्होंने अपने लिंक्डइन के एक सहयोगी के साथ कोंफ्लूएंट की स्थापना की जो डाटा आकलन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। इसके ग्राहकों में गोल्डमैन सैक्स, नेटफ्लिक्स और उबर जैसी कंपनियां शामिल हैं।

कामाक्षी शिवराम कृष्णन

शिवरामकृष्णन की कंपनी ड्राब्रिज बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है, यह कई डिवाइस के लोगों की पहचान सुनिश्चित करने में सक्षम है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement