Advertisement

अफगानिस्तानः काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, सुरक्षा गार्ड की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरुद्वारा करते परवान परिसर में एक के एक तीन बम धमाके हुए हैं। आतंकी...
अफगानिस्तानः काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, सुरक्षा गार्ड की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के गुरुद्वारा करते परवान परिसर में एक के एक तीन बम धमाके हुए हैं। आतंकी हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई है। हमले में जान गंवाने वाले जवान का नाम अहमद बताया जा रहा है। तालिबानी सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया दो हमलावरों को तालिबान सैनिकों ने घेर लिया है। गुरुवारे में कितने लोग फंसे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अफगानिस्तान टोलो न्यूज के हवाले से बताया कि काबुल शहर के कर्ता परवान इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई दी गई है। इस घटना की प्रकृति और हताहतों के बारे में विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है।

हमलावरों ने गुरुद्वारा के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं, गोलीबारी में तीन तालिबानी सैनिक भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि आतंकी हमला स्थानीय समयानुसार, सुबह 7:15 बजे (भारत समयानुसार सुबह 8.30 बजे) हुआ। तीन लोगों को गुरुद्वारे से बाहर निकाला गया है। इनमें से दो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement