Advertisement

वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे में एक 19 वर्षीय युवक ने बलात्कार के नाकाम कोशिश के बाद 60 वर्षीय...
वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

राजस्थान के हनुमानगढ़ के पीलीबंगा कस्बे में एक 19 वर्षीय युवक ने बलात्कार के नाकाम कोशिश के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद किशोर ने बुजुर्ग महिला की लाश के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के देवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, जब उसने महिला के घर में प्रवेश किया तब वह आरोपी नशे की हालत में था और बलात्कार करने के नाकाम कोशिश के बाद लड़के ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने महिला के शव के साथ बलात्कार किया। आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मृतका के देवर रिपोर्ट दी कि उसके भाई की तीन साल पहले मौत हो गई। उसकी 60 साल की भाभी घर में अकेली रहती थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे भाभी उनके घर आई और कहा कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मांडिया (19) पुत्र बंशीलाल निवासी दुलमाना थोड़ी देर पहले घर आया था। वह गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। उसने धमकाया तो सुरेन्द्र उसका मोबाइल फोन उठाकर भाग गया। उनकी भाभी ने सुरेन्द्र से अपना मोबाइल फोन दिलवाने की बात कही। रात का वक्त होने की वजह से उसने गुरुवार सुबह मोबाइल फोन दिलवाने का विश्वास दिलाते हुए भाभी को अपने घर पर ही सो जाने के लिए कहा। लेकिन घर में भैंस व अन्य मवेशी बंधे होने के की वजह से उनकी रखवाली के लिए भाभी को अपने घर जाना पड़ा।

आरोप है कि रात को लगभग एक बजे सुरेन्द्र उर्फ मांडिया ने शराब के नशे में किसी ग्रामीण से कहा कि उसने वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। उनको जब यह जानकारी मिली तो वह अन्य ग्रामीणों के साथ भाभी के घर गए। वहां उनकी लाश चारपाई पर पड़ी मिली।

मृतका के देवर का आरोप है कि सुरेन्द्र उर्फ मांडिया ने बलात्कार की नीयत से भाभी के घर में प्रवेश किया। दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन विरोध करने पर वह कामयाब नहीं हुआ तो भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर हत्या करने के बाद रेप किया। पुलिस ने धारा 450, 376 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक सुरेन्द्र उर्फ मांडिया को गिरफ्तार कर लिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad