Advertisement

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। वे 11 सितंबर को...
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। वे 11 सितंबर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सुरेश अंगड़ी कोरोना के कारण मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्टी की पिछले दिनों कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे जबकि सुरेश लोकसभा सांसद थे।

रेल राज्य मंत्री के कोरोना से निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखदायी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। शांति।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मेरे भाई जैसे थे। लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी रेल राज्य मंत्री के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से मुझे धक्का लगा है।

बता दें कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सांसद थे। वह बेलगाम से चार बार लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 2019 के चुनाव में भी उन्हें जीत मिली थी। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement