Advertisement

आज देर रात देखिए तीन घंटे का आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा, अगला 2021 में दिखेगा

आज यानी मंगलवार रात को इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है।  यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा जिसे...
आज देर रात देखिए तीन घंटे का आंशिक चंद्रग्रहण का नजारा, अगला 2021 में दिखेगा

आज यानी मंगलवार रात को इस साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है।  यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा जिसे अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम उत्तर पूर्वी हिस्सों को छोड़कर देश भर में देखा जा सकेगा। यह रात 1 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसा 149 साल बाद होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा।

एम पी बिड़ला तारामंडल के शोध एवं अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने पीटीआई को बताया कि यह ग्रहण मंगलवार देर रात एक बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा। यह आंशिक ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह 3 बजे नजर आएगा जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढक जाएगा।

अगला चंद्रग्रहण 2021 में

देबीप्रसाद दुआरी ने कहा, “आकाशीय गतिविधियों में दिलचस्पी रखने वालों को इस मौके को नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि 2021 तक फिर ऐसा स्पष्ट रूप से दिखने वाला कोई चंद्रग्रहण नहीं लगेगा।” दुआरी ने बताया कि दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के सिवाय यह खगोलीय घटना देश के हर हिस्से से नजर आएगी। उन्होंने बताया कि चंद्रमा पर बुधवार सुबह 4:29 बजे तक आंशिक ग्रहण रहेगा।

रात को तीन बजकर एक मिनट पर पूरे चरम पर

दुआरी ने बताया कि मंगलवार की रात चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की छाया से गुजरेगा। बुधवार को सुबह 3:01 पर चंद्रमा का 65 प्रतिशत व्यास धरती की छाया के तहत होगा। उन्होंने बताया कि भारत में अगला चंद्रग्रहण 26 मई, 2021 को लगेगा, तब यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है

खगोल विज्ञान के अनुसार, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं तब ग्रहण पड़ता है। यदि चंद्रग्रहण की बात करें तो जब सूर्य और चंद्रमा के बीच धरती आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। यही स्थिति चंद्रग्रहण कहलाती है। खगोल विज्ञानियों के मुताबिक, मंगलवार रात लगने वाला ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। पिछली बार 12 जुलाई, 1870 को गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक साथ पड़े थे। हिंदू पंचांग की मानें तो इस ग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement