Advertisement

आज का इतिहास: भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता, न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास...
आज का इतिहास: भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता, न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन

हर दिन का अपना एक महत्व होता है। कुछ-न-कुछ घटनाएं प्रत्येक दिन घटती है। जानिए, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं...

 1796 - पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।

1867 - नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।
1875 - अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।
1879 - ब्रिटिश शासन में पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ शुरू हुआ।
1883 - न्यूयाॅर्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन।
1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक उल्ला ख़ाँ का जन्म।
1937 - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं पटकथा लेखक कादर खान का जन्म।
1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गयी।
1964 - फ्रांसिसी दार्शनिक एवं लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 - 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
1975 - तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या।
2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2006 - अफगानिस्तान में नशीली दवाएं जब्त की गईं।
2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान संभाली।
2008 - श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
2014 - माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा की संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
2016- भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement