Advertisement

कोरोना से हालात हुए बेकाबू: एक दिन में सबसे अधिक 4,191 मौतें, कर्नाटक और यूपी में गई सबसे अधिक जानें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। बीते दिनों एक दिन में 4 लाख 14 हजार से अधिक...
कोरोना से हालात हुए बेकाबू: एक दिन में सबसे अधिक 4,191 मौतें, कर्नाटक और यूपी में गई सबसे अधिक जानें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। बीते दिनों एक दिन में 4 लाख 14 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज दर्ज किए गए थे। उसके बाद पिछले 24 घंटे में 4 लाख एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में अब तक रिकॉर्ड मौतें हुई हैं। एक दिन में 4,191 और लोगों की मौत हुई है। राज्य-दर-राज्य अब कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब हर दिन संक्रमण की वजह से होने वाली मौतों में भी इजाफा हो रहा है। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश (यूपी) में अब तक दर्ज किए गए मौतों की संख्या में एक दिन में सबसे अधिक मौते हुई है। एक दिन में उत्तर प्रदेश में 372 लोगों ने कोरोना से अपनी जानें गंवाई है। जबकि कर्नाटक में 592 और लोगों की मौत हुई है। बढ़ते संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या ने राज्यों की चिंता बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है लेकिन, मरने वालों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। बीते एक दिन में कोरोना से राज्य में कुल 898 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दिल्ली में एक दिन में 341 और लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में लगातार ऑक्सीजन संकट बरकरार है। लोगों की सांसे ऑक्सीजन की कमी की वजह से थम रही है।

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,022 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 49 लाख 96 हजार 758 हो गई है। राज्य में इस वक्त 6 लाख 54 हजार 788 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में अब तक कुल 74,413 लोगों ने अपनी जानें गंवा दी है।

देश में अब तक कुल 2,38,265 लोगों की मौत हो गई है। बीते शुक्रवार को पांच राज्यों में एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। इसमें कर्नाटक में बीते 24 घंटे में 592 लोगों की जान चली गई जो कि एक दिन में सबसे अधिक है। अन्य राज्य जहां सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं उनमें महाराष्ट्र  छत्तीसगढ़ (208), तमिलनाडु (197), पंजाब (165), (898) उत्तर प्रदेश(372), दिल्ली (341) और राजस्थान (164) मौतें हुई है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement