Advertisement

बुरे फंसे ‘मसीहा’ कहलाने वाले सोनू सूद, आयकर विभाग का आरोप- 20 करोड़ की टैक्स चोरी में हैं शामिल

कोरोना महामारी के बाद चर्चा में आने वाले अभिनेता सोनू सूद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके घर पर...
बुरे फंसे ‘मसीहा’ कहलाने वाले सोनू सूद, आयकर विभाग का आरोप- 20 करोड़ की टैक्स चोरी में हैं शामिल

कोरोना महामारी के बाद चर्चा में आने वाले अभिनेता सोनू सूद मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके घर पर आयकर विभाग का तीन दिनों से सर्वे चल रहा था। अब ये तीसरे दिन खत्म हो चुका है। जिसके बाद आयकर विभाग ने अभिनेता पर बड़ा आरोप लगाया है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग ने बताया है कि बीस करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी में सूद शामिल हैं। छापेमारी के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने बताया है कि अभिनेता सोनू सूद और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान, टैक्स चोरी के सबूत मिले हैं। आरोप के मुताबिक कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन बनाया गया था। इसमें करीब 18करोड़ रूपए के डोनेशन जुटाए गए थे।

बुधवार को भी उनके घर और दफ्तर समेत उनके कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। हालांकि, इसे आईटी विभाग सर्वे बताया था। इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, सोनू सूद ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। वे दिल्ली सरकार के देश के मेंटॉर कार्यक्रम के ब्रांड एम्बैसेडर भी बने थे। इस कार्रवाई पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें, सोनू सूद ने कोरोना काल में जिस प्रकार से एक आम इंसान की दिलखोलकर सहायता की, लोग उन्हें मसीहा कहने लगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि सच्चाई के रास्ते पर लाखों मुश्किलें आती हैं, लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की होती है.सोनू सूद के साथ भारत के उन लाखों परिवारों की दुआएं हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सोनू सूद का साथ मिला था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement