Advertisement

Hockey वर्ल्ड लीग: भारत ने पाक को 6-1 से दी मात

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में खिताबी रेस से बाहर हो चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने धुर विरोधी पाकिस्तान को शनिवार को इस टूर्नामेंट में दूसरी बार करारी मात दी है.
Hockey वर्ल्ड लीग: भारत ने पाक को 6-1 से दी मात

पांचवें स्थान के लिए भारत का सामना अब कनाडा से 25 जून को होगा।जिसने एक अन्य मैच में चीन को 7-3 से मात दी है। पाक के विरुद्ध भारत की इस टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है। इसके पहले 18 जून को भारतीय ने पाक को ग्रुप मैच में 7-1 से मात दी थी।

पहले क्वार्टर की शुरुआत के बाद आठवें मिनट में रमनदीप ने फील्ड गोल दागकर भारत का खाता खोला। फिर दूसरे क्वार्टर में काफी संघर्ष के बाद तलविंदर सिंह ने दूसरा फील्ड गोल दागकर भारत को 2-0 से बढ़त दी। मनदीप सिंह ने तीसरा गोल किया। इसे बाद रमनदीप ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए चौथा फील्ड गोल किया।

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाए रखा। हरमनप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल मारा। इसके बाद 41वें मिनट में अहमद एजाज ने पाकिस्तान का खाता खोला। खेल खत्म होने के एक मिनट पहले भारत ने छठा गोल दागा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement