Advertisement

मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन बनीं मिस वर्ल्ड 2018, मानुषी छिल्लर ने पहनाया क्राउन

मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन मिस वर्ल्ड 2018 चुनी गई हैं। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड भारत की...
मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन बनीं मिस वर्ल्ड 2018, मानुषी छिल्लर ने पहनाया क्राउन

मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन मिस वर्ल्ड 2018 चुनी गई हैं। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड भारत की मानुषी छिल्लर ने क्राउन पहनाया। फाइनल चीन के सान्या शहर में हुआ। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस बार भारत का प्रतिनिधित्व अनुकृति वास ने किया।

बीते साल मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड ताज पहना था। अनुकृति वास मिस इंडिया 2018 की विनर हैं। जून में ये प्रतियोगिता हुई थी। पिछले साल भी चीन के सान्या शहर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस बार भी प्रतियोगिता इसी शहर में रखी गई। भारत के अलावा टॉप 30 में चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम शामिल हैं। मिस वर्ल्ड पीजेंट का यह 68 वां सीजन था। इसमें 32 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad