Advertisement

एक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस शबाना आजमी शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। उनकी कार का...
एक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस शबाना आजमी शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। उनकी कार का एक्सिडेंट हो गया, जो एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल  में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल शिफ्ट किया गया।

कार में पति भी सवार थे

रिपोर्ट के मुताबिक, कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सवार थे। हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। कार का एक्सिडेंट इतना भंयकर था कि कार की आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हाल में पति ने मनाया था बर्थडे

हाल ही में शबाना के पति जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे मनाया था। उन्होंने अपने बर्थडे को काफी स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement