Advertisement

शाही शादी में एक दूसरे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल

इग्लैंड के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मर्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी होते ही...
शाही शादी में एक दूसरे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल

इग्लैंड के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मर्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी होते ही मर्कल शाही परिवार की सदस्य बन गईं और वह डचिस कहलाएंगी। यह शादी विंडसर कासल में मौजूद सेंट चार्ज चैपल चर्च में हुई। मेगन की वेडिंग ड्रेस ब्रिटिश डिजाइनर क्लेयर वेट केलर ने डिजाइन किया।

शाही शादी के मेहमानों में अमरीकी टीवी स्टार ओपरा विनफ्रे, अभिनेता इडरिस एल्बा, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और फुटबॉलर डेविड बेकहम शामिल हुए। शाही जोड़े का शादी समारोह दोपहर में हुआ और इसके बाद नवविवाहित जोड़ा शहर में घूमा। शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, टेनिस खिलाड़ी सरेना विलियम भी शामिल हुईं।

प्रिंस और हैरी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर शादी की। असल में  पादरी के एक सदस्य द्वारा पश्चिमी द्वार पर मिले जाने के बाद मेगन चैपल के नैव (चर्च के बीच के गलियारे) में बिना किसी को संग लिए अकेले ही पहुंची। ब्रिटेन में इसे शाही दुल्हन का एक अभूतपूर्व कदम माना जा रहा है। सेंट जॉर्ज चर्च के हॉल में ही उनकी रिसेप्शन पार्टी भी हुई।

कौन हैं मेगन

मेगन मर्कल का जन्म 4 अगस्त, 1981 को लॉस एंजेलिस में हुआ था। जब मेगन छोटी थीं तब उनके माता-पिता डोरिया रागलैंड और थॉमस मर्केल एक दूसरे से अलग हो गए थे। मेगन की परवरिश उनकी मां ने की। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन नॉर्थवेस्टर्न यूनीवर्सिटी इन इलिनियोस से साल 2003 में पूरा किया। मेगन ने ट्रेवर एंजेलसन से साल 2011 में जमैका के एक बीच में शादी की थी लेकिन दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। हैरी और मेगन की मुलाकात 2016 में एक दोस्त के घर हुई थी। कुछ महीने पहले चिकन बनाने के दौरान हैरी ने मेगन को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कर दी।

देखें, तस्वीरें-

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement