Advertisement

पेट्रोल की कीमत तीन साल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में 70.30 रुपए पहुंची कीमत

इस साल 16 जून से रोज तय किए जा रहे हैं पेट्रोल के दाम। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि रोज दाम तय करने की व्यवस्था जारी रहेगी।
पेट्रोल की कीमत तीन साल में सबसे ज्यादा, दिल्ली में 70.30 रुपए पहुंची कीमत

सोमवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 79.41 रुपए और दिल्ली में 70.30 रु/लीटर हो गई। इससे पहले 1 अगस्त सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1 अगस्त 2014 को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80.60 रुपए और 15 अगस्त को 2014 को दिल्ली में 70.33 रुपए थी। इनके दाम इस साल 16 जून से रोज तय किए जा रहे हैं। तब से दाम 7 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि रोज दाम तय करने की व्यवस्था जारी रहेगी, ताकि क्रूड के दाम में कमी का फायदा लोगों को मिले। खुदरा कीमतें भले तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंचीं हों, लेकिन कच्चे तेल का भारतीय बास्केट 45% से ज्यादा सस्ता हुआ है।

अगस्त 2014 में कच्चे तेल का भाव 6,291.91 रुपए प्रति बैरल था, अब यह 3,424.94 रुपए है। भारतीय बास्केट में दुबई और ओमान के सावर ग्रेड की 73 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सा ‘स्वीट ग्रेड’ के ब्रेंट क्रूड का है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad