Advertisement

आज जो अन्याय से नहीं लड़ेगा वह कायर कहलाएगा : प्रियंका गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई महारैली में कांग्रेस पार्टी महासचिव जम कर सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसीं।...
आज जो अन्याय से नहीं लड़ेगा वह कायर कहलाएगा : प्रियंका गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई महारैली में कांग्रेस पार्टी महासचिव जम कर सत्तारूढ़ भाजपा पर बरसीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि जो लोग आज की स्थिति से नहीं लड़ेंगे वे इतिहास में कायर कहलाएंगे। भारत बचाओ रैली में भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता और समर्थक उपस्थित हुए थे। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने वहां मौजूद सभी लोगों से मौजूदा हालात से लड़ने की हिम्मत जुटाने का आग्रह किया।

महारैली में प्रियंका के तीखे तेवर

रैली भाजपा सरकार की कथित विफलताओं और ‘विभाजनकारी और विघटनकारी’ नीतियों को उजागर करने के लिए आयोजित की गई थी। प्रियंका ने पुरजोर तरीके से कहा, “यदि आप भारत से प्यार करते हैं, तो आवाज उठाएं। अगर आज हम चुप रहे, तो हमारा संविधान नष्ट हो जाएगा। देश का विभाजन शुरू हो जाएगा और हम सभी इस विभाजन के लिए भाजपा और आरएसएस की तरह जिम्मेदार होंगे।”

भाजपा के नारे भी निशाने पर

भाजपा के नारों पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, “हर बस स्टॉप पर, हर अखबार में, हर टीवी चैनल पर कोई भी ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा देख सकता है। लेकिन असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज भी मुमकिन है। बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है। बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है, 15,000 किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।

उन्नाव पीड़िता को भी किया याद

प्रियंका ने रैली में उन्नाव की बलात्कार पीड़िता का मुद्दा भी उठाया, जिसने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी के बलिदान को भी याद किया। प्रियंका ने कहा, “जब मैंने उन्नाव पीड़िता के पिता को अपनी हथेलियों में अपना चेहरा छुपा कर रोते देखा तो मुझे अपने पिता याद आ गए, जिनका शरीर मैंने 19 साल पहले देखा था। मेरे पिता का रक्त भी उसी मिट्टी में समाया हुआ है जैसे उन्नाव पीड़िता का। यह देश हमारा है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इसे बचाएं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad