Advertisement

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान- पॉल मिल्ग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को मिला सम्मान

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। 2020 में यह पुरस्कार पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी...
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान- पॉल मिल्ग्रोम और रॉबर्ट विल्सन को मिला सम्मान

अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। 2020 में यह पुरस्कार पॉल आर मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन को नीलामी के सिद्धांत और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों में सुधार के लिए दिया गया है।

तकनीकी रूप से इसे स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल के तौर पर जाना जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना 1969 में की गई थी और तब से इसे 51 बार दिया जा चुका है और इसे नोबेल पुरस्कारों में से एक माना जाता है।

पिछले साल किसे दिया गया था ये पुरस्कार

पिछले साल वैश्विक गरीबी दूर करने की दिशा में शोध के लिये यह पुरस्कार मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दो शोधकर्ताओं और हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता को दिया गया था। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक करोड़ क्रोना (करीब 11 लाख अमेरिकी डॉलर) की रकम प्रदान की जाती है।

जानें क्या है नोबेल पुरस्कार

स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की पांचवी पुण्यतिथि से हर साल 10 दिसबंर को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदानों पर नोबेल पुरस्कार वितरित किया जाता है। नोबेल ने विस्फोटक डायनामाइट का अविष्कार किया था। अपने अविष्कार के युद्ध में इस्तेमाल होने की वजह से वह काफी दुखी थे। इसी के प्रायश्चित के रूप में उन्होंने अपनी वसीयत में नोबेल पुरस्कारों की व्यवस्था की थी। उन्होंने अपनी वसीयत में लिखा था कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड में रखा जाए और उसके सालाना ब्याज से मानवजाति के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत किया जाए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad