Advertisement

सुशांत के पिता का दावा- मुंबई पुलिस को फरवरी में आगाह किया था, खतरे में है सुशांत की जान!

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी करके बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा...
सुशांत के पिता का दावा- मुंबई पुलिस को फरवरी में आगाह किया था, खतरे में है सुशांत की जान!

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक वीडियो जारी करके बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि फरवरी में ही बांद्रा पुलिस को बताया था कि सुशांत की जान खतरे में है। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस वीडियो को कंगना रनोट की टीम ने रीट्वीट करके भ्रष्ट सिस्टम पर आरोप लगाए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सोमवार को एक बेहद दिलचस्प मोड़ आया, जब मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केस के बारे में अब तक का अपडेट दिया। इस अपडेट में उन्होंने बताया था कि सुशांत के परिवार का स्टेटमेंट मुंबई पुलिस ने दर्ज किया था। उन्होंने हत्या की आशंका नहीं जताई थी। हालांकि शाम को सुशांत के पिता केके सिंह का एक वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया था।

इस वीडियो में केके सिंह कहते हैं कि 25 फरवरी को मैंने मुंबई पुलिस को आगाह किया था कि मेरे बेटे सुशांत की जान को ख़तरा है। परंतु उन्होंने कुछ नहीं किया। 14 जून को जब मेरे बेटे की जान चली गयी तो हमने 25 फरवरी में नामित लोगों के ख़िलाफ़ एक्शन लेने को कहा, 40 दिन बीतने के बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। हारकर मैं पटना गया और अपने थाने में एफआईआर दर्ज की। पटना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। परंतु मुजरिम अब भाग रहे हैं। हम सभी को चाहिए कि हम पटना पुलिस की मदद करें।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत थे बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित: मुंबई पुलिस

 

इस वीडियो को शेयर करके कंगना की टीम की ओर से ट्वीट किया गया- सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को ग़म मनाने का भी मौक़ा नहीं मिला, उन्हें भ्रष्ट तंत्र से लड़ना पड़ा है। कुछ सवाल, जिनके जवाब मुंबई पुलिस को देने चाहिए।

वहीं, मुंबई पुलिस ने सुशांत के पिता के दावे को ग़लत बताया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि 14 जून को मामला दर्ज़ किया गया था। बांद्रा पुलिस इसकी जांच कर रही है। सुशांत के पिता ने दावा किया कि 25 फरवरी को लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। ऐसी कोई शिकायत बांद्रा पुलिस को नहीं मिली।

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने आवास पर सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस ने मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अब सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और 6 अन्य लोगों के ख़िलाफ़ सुसाइड के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज करवाई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad