Advertisement

पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष से यौन शोषण और दुर्व्यवहार के मामले में डायरेक्टर अनुराग...
पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष से यौन शोषण और दुर्व्यवहार के मामले में डायरेक्टर अनुराग कश्यप को समन जारी किया है। अनुराग कश्यप को कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया गया है। एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर को गुरुवार सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने अनुराग को समन भी जारी कर दिया है। बता दें कि एक दिन पहले पायल केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर आए थे। पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की गुहार लगाई थी।

 

अनुराग पर क्या हैं आरोप

 

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह अपने करियर के शुरुआती दौर में थीं तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थीं। पायल ने आरोप लगाया, ‘मैंने अपने करियर को दांव पर लगाया है. मैं बस यही कहना चाहती हूं कि जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए’।

अनुराग कश्यप के खिलाफ दर्ज है एफआईआर

अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ वसोर्वा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कश्यप के खिलाफ आरोपों में दुष्कर्म, गलत इरादे से रोकने और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। हालांकि अनुराग ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

एफआईआर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू/एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad