Advertisement

अभिनेता महेश बाबू की मां का निधन

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की...
अभिनेता महेश बाबू की मां का निधन

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। 

 

 

इस खबर को सुनने के बाद महेश बाबू के प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने अपने चहेते कलाकार की मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोक संदेश साझा किया। 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार थीं। हैदराबाद स्थित घर में उन्होंने 70 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad