Advertisement

ब्रिटेन के पीएम पद से लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, छह हफ्ते में छोड़नी पड़ी कुर्सी

सियासी संकट के बीच लिज ट्रस ने ब्रिटने के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अगला प्रधानमंत्री...
ब्रिटेन के पीएम पद से लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, छह हफ्ते में छोड़नी पड़ी कुर्सी

सियासी संकट के बीच लिज ट्रस ने ब्रिटने के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अगला प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बनी रहेंगी। खराब आर्थिक नीति को लेकर वह अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में कड़े विरोध का सामना कर रही थीं। लंबे समय से कयास लग रहे थे कि उनका इस्तीफा होने वाला है। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल लेबर पार्टी के केयर स्टारमर ने ब्रिटेन में तुरंत चुनाव कराए जाने की मांग की है।

लिज ट्रस के आर्थिक कार्यक्रम को स्वीकार्यता नहीं मिली जिससे बाजारों में गिरावट आई और इसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को भी विभाजित कर दिया।  लिज ट्रस ने कहा कि मैं वो नहीं कर पाई, जिसके आधार पर मुझे कंजरवेटिव पार्टी ने चुना था। ट्रस ने कहा कि मैं उस समय देश की पीएम बनी जब देश बड़ी आर्थिक समस्या से जूझ रहा है।

बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी के 530 सदस्यों के एक सर्वेक्षण में भी पाया गया था कि 55% सदस्य का मानना है कि लिज ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कुछ दूसरे सर्वे में भी संकेत दे दिए गए थे कि लिज ट्रस को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। उनकी खुद की पार्टी ही उनके फैसलों से खफा चल रही थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement