Advertisement

बीमारी से जूझ रहे इरफान खान का 2 महीने बाद आया ट्वीट, भावुक होकर दी ये जानकारी

आज से 2 महीने 5 मार्च को ट्विटर के जरिए अपनी गंभीर बीमारी के बारे में सभी को जानकारी देने वाले बॉलीवुड के...
बीमारी से जूझ रहे इरफान खान का 2 महीने बाद आया ट्वीट, भावुक होकर दी ये जानकारी

आज से 2 महीने 5 मार्च को ट्विटर के जरिए अपनी गंभीर बीमारी के बारे में सभी को जानकारी देने वाले बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान एक बार फिर सामने आए और उन्होंने अपने फैनेस को एक भावुक संदेश दिया है। इरफान ने एक लेटर लिखकर अपनी बीमारी की जानकारी देते हुए बताया था कि मैं एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा हूं। हालांकि वह उसी वक्त से लंदन में जाकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

अब करीब दो महीने बाद इरफान खान ने एक और ट्वीट किया है। हालांकि इस बार उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन वह इमोशनल जरूर हो गए। इरफान ने अपनी आने वाली फिल्म 'कांरवा' के प्रमोशन के लिए पोस्टर ट्वीट किया। इस पोस्टर को रिलीज करने के साथ ही उन्होंने खुद को और फिल्म को जोड़ते हुए लिखा।

इरफान ने लिखा, 'शुरुआत की मासूमियत का अनुभव खरीदा नहीं जा सकता। फिल्म 'कांरवा' से जुड़ने के लिए दिलकर और मिथिला को धन्यवाद। दो कारवां... एक मैं और मेरी फिल्म।'

Beginnings have the innocence that experience can't buy. My best wishes to @dulQuer , @mipalkar for joining the karwaan. ‘ Two karwaans ' .... Mine and the movie !! @MrAkvarious @RSVPMovies @RonnieScrewvala pic.twitter.com/QoKe6npkMQ
— Irrfan (@irrfank) May 16, 2018

हालांकि इरफान खान के इस ट्वीट के बाद एक्टर दलकीर सलमान ने लिखा, 'आपका बहुत शुक्रिया सर! मेरी इतनी अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। हमेशा आपके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

Thank you so much sir ! Couldn't have asked for a better beginning than with you ! Wishing and praying for your speedy recovery always!
— dulquer salmaan (@dulQuer) May 16, 2018

यह फिल्म इसी साल 10 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा दिलकर और मिथिला भी हैं। इस फिल्म को आकर्ष खुराना बना रहे हैं, जो एक कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म 'कारवां' से मशहूर मलयालम एक्टर दलकीर सलमान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। दलकीर ने 'ओके कनिमनी', 'चार्ली' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। मिथिला पालकर भी फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मिथिला ने वेब सीरीज 'लिटिल थिंग्स' से लोकप्रियता हासिल की है। फिल्म 'कारवां' से डायरेक्टर आकर्ष खुराना भी डेब्यू कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकी। इरफान की जबरदस्त एक्टिंग के अलावा कुछ खास देखने को नहीं मिला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement