Advertisement

चीनी के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, निर्यात पर लगी रोक एक साल के लिए और बढ़ा दी

घरेलू बाजार में चीनी के दामों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगी रोक...
चीनी के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, निर्यात पर लगी रोक एक साल के लिए और बढ़ा दी

घरेलू बाजार में चीनी के दामों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगी रोक को सीधे एक साल के लिए और बढ़ा दिया है। इस साल मई में चीनी के निर्यात पर रोक लगाया गया था, जो 31 अक्टूबर, 2022 तक लागू था। सरकार ने प्रतिबंध बढ़ाए जाने के संबंध में शुक्रवार को एक आदेश जारी किया।

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में इस सीमा को 31 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दिया गया है यानी भारत, जोकि दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश बन चुका है, वो अगले एक साल में कुछ अपवादों को छोड़कर चीनी का निर्यात नहीं करेगा।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, “केंद्र सरकार एचएस कोड 1701 14 90 और 1701 99 90 के तहत चीनी (कच्ची चीनी, परिष्कृत चीनी और सफेद चीनी) के निर्यात पर ‘प्रतिबंध’ की तारीख 31 अक्टूबर, 2022 से आगे बढ़ाकर 31 अक्टूबर, 2023 तक कर रही है, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।”

यह प्रतिबंध सीएक्सएल और टीआरक्यू कोटा के तहत ईयू और यूएसए को निर्यात की जा रही चीनी पर लागू नहीं है। अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

चीनी की घरेलू उपलब्धता और मूल्य स्थिरता को बनाए रखने के लिए, सरकार ने 1 जून, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक चीनी निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad