Advertisement

हरभजन का तंज, '50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू-मुस्लिम'

फुटबॉल वर्ल्‍ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह का किया गया एक ट्वीट काफी सुर्खियां...
हरभजन का तंज, '50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू-मुस्लिम'

फुटबॉल वर्ल्‍ड कप फाइनल से पहले टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह का किया गया एक ट्वीट काफी सुर्खियां बंटोर रहा है। हरभजन ने क्रोएशिया का उदाहरण देते हुए भारत की सियासत को बड़ी नसीहत दी है।

दरअसल, फीफा का फाइनल क्रोएशिया और फ्रांस के बीच खेला गया। भले ही 50 लाख की आबादी वाले क्रोएशिया को इस मुकाबले में जीत नहीं मिली हो लेकिन इस देश के खिलाड़ियों ने सबका दिल जीत लिया है। इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाले देश की खूब तारीफ की जा रही है। इसी कड़ी में हरभजन ने भी ट्वीट किया।

हरभजन ने अपने ट्वीट में लिखा, लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा। और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है। सोच बदलो देश बदलेगा।

हरभजन के इस ट्वीट को सोशल मीडिया में बेहद पसंद किया जा रहा है। 3,404 लोगों ने इसे अब तक शेयर किया है। वहीं 14,392 लोगों ने इसे लाइक किया है। बहरहाल एक खिलाड़ी के द्वारा देश की सियासत पर किए गए तंज पर हमें सोचने की जरूरत है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad