Advertisement

दिल्ली एम्स में बढ़ रहे हैं मामले, अब तक 206 हेल्थवर्कर्स कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना वायरस संक्रमण  के मामले लगातार बढ़ र‍हे हैं। दिल्‍ली में भी हालात चिंताजनक हैं।...
दिल्ली एम्स में बढ़ रहे हैं मामले, अब तक 206 हेल्थवर्कर्स कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना वायरस संक्रमण  के मामले लगातार बढ़ र‍हे हैं। दिल्‍ली में भी हालात चिंताजनक हैं। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्स) में भी डॉक्‍टर समेत अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी कोविड 19  का शिकार हो रहे हैं। एम्स में शुक्रवार को 11 हेल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही पहली फरवरी से अब तक 206 हेल्थवर्कर्स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जबकि दो की मौत भी हो चुकी है।

किया जा रहा है क्वारेंटाइन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ डीके शर्मा ने कहा "हम अपने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोनोवायरस के खिलाफ सभी सुरक्षा और एहतियाती उपाय कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "जैसे ही हमारे स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाते हैं, हम उन्हें तुरंत उनके इलाज के लिए अलग कर देते हैं और संपर्क ट्रेसिंग की प्रक्रिया शुरू करते हैं।" एम्स प्रशासन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति मेडिकोज और गैर-मेडिकोज़ स्टाफ के सदस्य थे, जिनमें दो संकाय, 10 रेजिडेंट डॉक्टर, 26 नर्स, 69 सुरक्षा गार्ड और 34 स्वच्छता कर्मचारी शामिल थे।

दिल्ली में बढ़ रहे हैं मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। 1024 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 16,281 हो गई है। एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिन दफ्तरों में रोजाना काम जारी है, वहां कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा सबसे ज्यादा है। बेहद संक्रामक होने के चलते तमाम सुरक्षात्मक उपायों के बाद भी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

अब तक 4700 ने गंवाई जान

देश में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार तेज है। अब तक 1 लाख 65 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 4700 से अधिक लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं। इस वायरस के प्रकोप से आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं अब देश की राजधानी में भी अब हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक, देश में अब तक 1,65,387 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं,4,711 लोग दम तोड़ चुके हैं। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 89,745 है। वहीं 70,920 लोग ठीक हो चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad