Advertisement

कोरोना मरीजों की संख्या में भारत सातवें नंबर पर, कुल केस एक लाख 90 हजार हुए

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेज रफ्तार बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज...
कोरोना मरीजों की संख्या में भारत सातवें नंबर पर, कुल केस एक लाख 90 हजार हुए

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में तेज रफ्तार बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह तक कुल संख्या 1,90,622 हो चुकी है। इसके साथ ही भारत दुनिया भर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों के मामले में सातवें स्थान पर आ गया है। कोरोना मरीजों के मामले में अब अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली ही भारत से आगे रह गए हैं। भारत में केस फ्रांस से ज्यादा हो गए हैं। अब फ्रांस में नए संक्रमित मरीज काफी कम (रविवार को 257) आ रहे हैं। 

भारत में गत दिवस 8,392 लोग संक्रमित हुए। रोजाना के नए मरीजों की बढ़ती संख्या सबसे ज्यादा चिंता की बात है। कल देर रात तक मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 86 हजार से अधिक हो गया था जबकि 5,268 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हालात और बुरे होते जा रहे हैं।

covid19india.org के अनुसार, आज सुबह तक कुल 1,90,622 केसों में से 93,348 अभी भी एक्टिव है जबकि 91,855 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 5,408 हो गई है।

महाराष्ट्र में 2,487 नए मामले

महाराष्ट्र में आज 2,487 नए कोविड19 मामले सामने आए और 89 मौतें हुई हैं; राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 67,655 हो गई है। मरने वालों की संख्या 2,286 है। वहीं मुंबई के धारावी इलाके में आज 38 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जिससे कुल पॉजिटिव केस 1,771 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 71 है।

दिल्ली में 13 मौतें, 1,295 मामले

दिल्ली में आज 13 मौतें और 1,295 नए कोविड19 मामले दर्ज किए गए, दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 19,844 हो गई है,अब तक 473 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में 214 नए मामले

कल शाम 8.30 बजे तक कुल 214 कोविड19 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,831 हो गई है।

गुजरात में 31 मौतें

पिछले 24 घंटों में कोरोना से गुजरात में 31 मौतें हुई हैं और 438 नए कोविड19 मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 16,794 है।

तमिलनाडु में 1,149 नए केस

आज तमिलनाडु में 1,149 नए कोरोना मामले मिले हैं और 13 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 22,333 है और मरने वालों की संख्या 173 है।

पंजाब में 30 नए केस

पंजाब में 30 नए कोविड19 मामले रिपोर्ट किए गए हैं, पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,263 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 231 है।

पश्चिम बंगाल में 8 मौतें

पिछले 24 घंटों में राज्य में 8 मौतें और 371 नए कोविड19 मामले सामने आए। राज्य में कुल मामले 5,501 हो गए हैं और मरने वालों का आंकड़ा 245 है।

केरल में 61 नए मामलों की पुष्टि

केरल में आज 61 नए कोविड19 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 विदेश से लौटे हैं, 37 अन्य राज्यों से लौटे हैं और 4 संपर्क से संक्रमित हुए हैं। कुल सक्रिय मामले 670 हैं।

कर्नाटक में 299 नए मामले

कर्नाटक में 30 मई की शाम 5 बजे से 31 मई की शाम 5 बजे तक 299 नए कोविड19 मामले दर्ज किए गए; पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 3,221 हो गई है, 2 मौतों के बाद मौत का आंकड़ा 51 पर है।

उत्तराखंड में 53 नए मरीज

उत्तराखंड में आज कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 802 है।

असम में और 56 संक्रमित

असम में आज कोरोना वायरस के 56 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,272 है, इसमें 163 डिस्चार्ज हो चुके मामले, 1,102 सक्रिय मामले और 4 मौतें शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement