Advertisement

कर्नाटक चुनावः कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सपा, एनसीपी अध्‍यक्ष्‍ा भ्‍ाी श्‍ाा‌मिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। इन चुनावों में दोनों...
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सपा, एनसीपी अध्‍यक्ष्‍ा भ्‍ाी श्‍ाा‌मिल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। इन चुनावों में दोनों दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रचार करने उतर रहे हैं। कांग्रेस की प्रचारकों की लिस्ट में 22 को जगह दी गई है, वहीं एऩसीपी नेता शरद पवार, सपा के अखिलेश यादव और राजद के तेजस्वी यादव भी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। इन नेताओं से प्रचार के लिए कांग्रेस चर्चा भी करेगी। हालाकि लिस्ट में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का नाम नहीं है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में सीनियर कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अशोक गहलोत के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, फिल्म एक्ट्रेस नगमा और खुशबू का नाम भी शामिल है। साथ ही सहयोगी पार्टियों के नेताओं का नाम भी लिस्ट में शामिल किया गया है।

कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावों में पहले और दूसरे नंबर की लड़ाई बताई जा रही है। दोनों दलों की ओर से विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले से ही चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। इन चुनावों में दोनों दलों के राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रचार करने उतर रहे हैं तो कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी 26 अप्रैल से ही उत्तर कन्नड़ से अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। इस यात्रा के जरिए राहुल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं और 15  मई को इसके नतीजे आएंगे। कांग्रेस की ओर से जहां मुख्यमंत्री सिद्धरमैया मैदान में हैं, वहीं भाजपा ने येदियुरप्पा को सीएम का चेहरा बनाया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad