Advertisement

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- उन्हें मेरे परिवार के बारे में ही बात करने की सनक

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को फतेहपुर की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा...
प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- उन्हें मेरे परिवार के बारे में ही बात करने की सनक

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को फतेहपुर की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने भाषणों में सिर्फ यही पूछ रहे हैं कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा और मेरे परिवार ने क्या किया यह नहीं बोल रहे कि पांच सालों में इन लोगों ने क्या किया।

उन्होंने कहा, ‘इनको सनक है मेरे परिवार के बारे में ही बात करते रहते हैं। 50 फीसदी इनका जो चुनावी भाषण होता है यही होता है कि नेहरू जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया।‘

सरकार कर रही झूठा प्रचार

प्रियंका ने कहा कि पीएम अब विदेशी दौरे पर ज्यादा रहते हैं। जनता के बीच जाने का समय उनके पास नहीं है। उनके पास केवल उद्योगपतियों को बढ़ाने वाली नीतियां ही हैं। सरकार अपने विकास का झूठा प्रचार कर रही है। प्रियंका ने कहा कि पीएम की जमीनी राजनीति खत्म हो गई है।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठा प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की जो रणनीति है। वह कांग्रेस से बिल्कुल अलग है। पीएम पांच सालों में एक भी आम आदमी से बनारस में नहीं मिले। इनकी योजना है कि मनरेगा को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की गई लेकिन उसका क्या हुआ। लोगों को रोजगार नहीं मिले।

उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए किए माफ

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपए बड़े उद्योगपतियों के माफ किए। उन्होंने कहा कि किसानों ने बताया कि अमीरों के चौकीदार होते हैं गरीबों के नहीं। रात भर खेतों में रखवाली करने पड़ती है। आंगनबाड़ी महिलाओं का हाल भी वही है। सभी लोग दुखी और त्रस्त है।

15 लाख रुपया देने को का वादा किया था

प्रियंका ने कहा, ‘पीएम ने सबको 15 लाख रुपए देने का वादा किया था लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। हमारा घोषणा पत्र आने के बाद भाजपा के लोग चिल्लाने लगे कि यह लोग 72 हजार रुपया कहां से देंगे। अमेठी में कल एक किसान से पूछा कि किसान बीमा आपको मिला तो उसने कहा नहीं मिला।‘

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad